टोंक: टोंक में स्पेशल टीम ने 1 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा, बारां का तस्कर किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | May 22, 2026 जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार पर कार्रवाई करते हुए मेहंदवास थाना क्षेत्र से एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का साढ़े सात किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। एएसपी रतन लाल भार्गव के निर्देशन में डीएसपी मृत्युजय मिश्रा के सुपरविजन में टीमने कार्यवाही की है।