मधेपुरा: कॉलेज चौक पर राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन, गृह मंत्री और डिप्टी सीएम का पुतला फूंका गया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से साजिशन दर्ज मुकदमों के विरोध में शुक्रवार शाम 6 बजे मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज चौक पर युवा शक्ति और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।