पटना ग्रामीण: नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में सनातन पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रविवार को गांधी मैदान में हुई जन विश्वास रैली में लालू प्रसाद यादव द्वारा पीएम मोदी को हिंदू नहीं होने के दावे पर अब भारतीय जनता पार्टी लालू परिवार पर हमलावर हो गई है। वहीं, अब दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में सनातन पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं।