पटना ग्रामीण: नारी शक्ति वंदन मैराथन कार्यक्रम के तहत महिला और बच्चियों ने पटना बीजेपी दफ्तर से इनकम टैक्स चौराहे तक लगायी मैराथन दौड़
पटना के BJP दफ्तर से लेकर इनकम टैक्स चौराहे तक सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों के साथ नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ निकाला गया। दरअसल भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में 3 दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसी क्रम में आज 4 मार्च को काफी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि अब महिलाएं किसी से कम नही है।