पटना ग्रामीण: पटना में मुख्यमंत्री ने बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी तथा राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केंद्र का किया उद्घाटन.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में बिहार जलवायु सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया इस सम्मेलन का उद्देश्य विशेषज्ञो हितधारको एवं नीति निर्माताओ को एक साथ लाना एवं बिहार राज्य के लिए जलवायु रणनीतियो पर विचार विमर्श करना है.