पटना ग्रामीण: जन विश्वास महारैली के दौरान मंच से BJP पर हमला के बाद 4 मार्च को पटना में भाजपा प्रवक्ता कुन्तल कृष्ण ने किया पलटवार
पटना गांधी मौदान में कल 3 मार्च को इंडि गठबंधन के जन विश्वास महारैली में लालू यादव और तेजस्वी यादव के मंच से आधी आबादी की बात करने के बाद आज 4 मार्च को पटना स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा प्रवक्ता कुन्तल कृष्ण ने जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा की रैली से मात्र कुछ घंटे पहले इनके कैंप में विधायकों के आवास पर महिलाएं अश्लील गानों पर नाचने के लिए मजबूर की गई।