रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने न्यायालय से वांछित 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शनिवार दोपहर 3 बजे न्यायालय सोनभद्र के भिन्न भिन्न मुकदमे से सम्बधित भिन्न भिन्न जगहों से राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 10 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। बता दें कि अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा अभियुक्तो के विरुद्ध गैर जमानती वारण्टी जारी किया गया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।