तमकुही राज: दुदही सीएचसी में रहस्यमई बीमारी के बाद विशेष टीकाकरण अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा फोकस
रहस्यमई बीमारी से तीन बच्चों की मौत के बाद कुशीनगर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी में दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पूर्ण टीकाकरण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ---