कटिहार: सुर तुलसी कॉलेज के पास दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान हुई, एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया
रविवार को सड़क हादसे के दौरान दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय दोनों घायल व्यक्तियों का पहचान नहीं हो पाया था। सोमवार की दोपहर 1:30 घायलों की पहचान हुई और उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां एक घायल की पहचान राम पर निवासी मो दाऊद और दूसरे घायल की पहचान गरभेली निवासी मो शकील के रूप में हुई है।