कटिहार: मिरचाईबारी में एक दिवसीय कीर्तन और सत्संग का आयोजन, भोपाल से आए कथावाचक
सोमवार की दोपहर 3 बजे कीर्तन व सत्संग को लेकर नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिनका नेतृत्व पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम राय कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भोपाल के इस्कॉन संस्था के संत व मुनि कीर्तन व सत्संग करने पहुंचे है। जिसमें नेपाल से भी बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य शामिल हुए नगर भ्रमण के दौरान हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर संत थिरके।