शिवपुरी-बदरवास थाना क्षेत्र के सड़बूढ़ में अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता और तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रशासन ने आरोपियों के एक मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है