कुल्लू: दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित, डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने दी जानकारी
Kullu, Kullu | Sep 29, 2025 डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया की अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में 7 दिनों तक गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने के लिए जिला प्रशासन ने यहां विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिए है। यातायात को सुचारू बनाए रखने और गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाई जाएगी, जहां लोग अपनी गाड़ियों को पार्क कर सकेंगे।