बीना: विधायक ने जनपद पंचायत कार्यालय व पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, विभागों में मचा हड़कंप
Bina, Sagar | Jan 8, 2026 सरकारी विभागों में कर्मचारियों के देर से आने और अनुपस्थिति की शिकायतें लगातार आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक निर्मला सप्रे ने गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अचानक निरीक्षण शुरू किया। जहां जनपद अधिकारी सहित कुछ गिने-चुने कर्मचारियों को छोड़कर बड़ी संख्या में स्टाफ अनुपस्थित मिला। वही पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।