चकिया कोतवाली क्षेत्र के पुरानाडीह ग्रामसभा स्थित कुंडा हीमैया में ग्रामीणों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर चकिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहें। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, बल्कि पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराएं। साथ ही जमीन पर सोने से बचने की भी अपील की।
कार्यक्रम में रेंजर अखिलेश दुबे, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।