ब्यौहारी: बरा गांव में गिरी आकाशीय बिजली, तीन लोग घायल
पपौंध थाना क्षेत्र के बरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी रविवार शाम 7 बजे सामने आई है