कटोरिया: कटोरिया प्रखंड के 5 पैक्स चुनाव का देर रात परिणाम जारी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष के समर्थकों में जश्न
Katoria, Banka | Apr 21, 2026 कटोरिया प्रखंड के 5 पैक्स में सोमवार को हुए चुनाव का देर रात करीब एक बजे तक मतगणना का कार्य पुर्ण कर परिणाम जारी कर दिया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के समर्थकों में जश्न का माहौल बना रहा। नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर एवं अबीर-गुलाल लगाकर समर्थकों ने बधाई दी एवं खुशियों को साझा किया।