भरगामा: खजुरी बाजार में चोरों ने चार दुकानों में की चोरी, पीड़ित ने भरगामा थाना में दिया आवेदन
खजुरी बाजार में चोरों ने चार दुकानों को अपना निशाना बनाया .चोरों की संख्या दस बताई जा रही है.घटना की सूचना पर भरगामा पुलिस सदल बल खजुरी पहुंच मामले का जायजा लिया.इधर ग्रामीणों ने मोटर का खाली डब्बा फेका हुआ पाया.चोरों ने मशीन के माध्यम से शटर का ताला काटा था.मामले को लेकर व्यवसाई दिनेश यादव ने भरगामा शनिवार को शाम 4 बजे के करीब थाना में आवेदन दिया है.