सिंगरौली: चाचर गांव निवासी एक 16 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
चाचर गांव निवासी अजय कुमार साकेत, गोविंद ,राजबली और अशोक चारों दोस्त सुबह म्यांर नदी में नहाने के लिए गए थे। चारों लोग नहा रहे थे तभी अजय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।और इस पूरे मामले पर छानबीन की जा रही है।