सिंगरौली: पीड़ित के मोहल्ले में नहीं है पानी की व्यवस्था नल कूप खनन के लिए गोदवाली निवासी युवक ने डीएम से लगाई फरियाद
कलेक्ट्रेट कार्यालय पर गोदवाली गांव के निवासी सरोज बंसल ने पहुंचकर आवेदन देते हुए बताया कि हमारे गोंदवाली गांव के मोहल्ले में पानी की विकट समस्या चल रही है और हमारे मोहल्ले में करीबन 15 से 20 घर है जिनमें 50 से अधिक लोग निवासरत हैं जहां पानी की विकट समस्या चल रही है। जिसको लेकर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नलकूप खनन के लिए डीएम के पास मदद की गुहार लगाई है।