बिलासपुर: तहसील बिलासपुर परिसर में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा
गुरुवार को दोपहर एक बजे भाकियू (अंबावता) के जिलाध्यक्ष सलीम वारसी के नेतृत्व बड़ी संख्या में किसान बिलासपुर तहसील परिसर में एकत्रित हुए और बेमौसम बारिश के मुआवजे, कर्ज माफी और निजी स्कूलों की मनमानी सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।