Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

ऑपरेशन मैदान 2.0: पंचकूला पुलिस ने 60 लाख की 305 ग्राम हेरोइन सहित अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार पंजाब के तरनतारन से ट्राईसिटी तक फैला था नशे का नेटवर्क, आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला / 17 जून:- पंचकूला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पंचकूला पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 305 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल टीम को 16 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय नामक व्यक्ति, जो वर्तमान में पीर मुच्छला ढकोली क्षेत्र में रह रहा है, पंजाब से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी क्षेत्र में सप्लाई करता है तथा सेक्टर-20 पंचकूला स्थित श्मशान घाट रोड के पास नशीला पदार्थ देने आने वाला है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने रेड कर व्यक्ति को काबू किया गया जिसने अपनी पहचान अजय पुत्र विजय कुमार निवासी अबोहर, पंजाब, हाल किरायेदार आशियाना होम्स, पीर मुच्छला, ढकोली के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस संबंध में सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के तरनतारन क्षेत्र से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करता था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब हमारी टीम यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल था, उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा ट्राईसिटी में किन स्थानीय तस्करों के साथ उसके संपर्क थे।

Uklana, Hissar | Jun 17, 2026

MORE NEWS

कड़े एक्शन में पंचकूला पुलिस: कालका में बिना नंबर प्लेट और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले युवकों पर कसा शिकंजा, 34,500 और 24,500 रुपये का चालान काटकर दोनों वाहन किए इंपाउंड

पंचकूला/कालका/ 17 जून:-पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले और हुड़दंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अब बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पूरी तरह से सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उनके वाहनों को जब्त किया है, बल्कि उन पर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोंका है।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार, आज कालका क्षेत्र में सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने यातायात नियमों की सरेआम उल्लंघना करने वाले और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे दो दुपहिया वाहनों को दबोचा। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों को ताक पर रखने वाले स्कूटी चालक का 34,500 रुपये और बाइक चालक का 24,500 रुपये का मोटा चालान काटा। इसके साथ ही, दोनों वाहनों को तुरंत प्रभाव से इंपाउंड कर लिया गया है। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की विशेष टीमें लगातार ऐसे संदिग्ध और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन विशेष रूप से पुलिस के रडार पर हैं, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए किया जाता है। पहचान छुपाने के मकसद से ही लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने कहा कि युवा वर्ग जोश में आकर अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें। वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें।

कड़े एक्शन में पंचकूला पुलिस: कालका में बिना नंबर प्लेट और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले युवकों पर कसा शिकंजा, 34,500 और 24,500 रुपये का चालान काटकर दोनों वाहन किए इंपाउंड पंचकूला/कालका/ 17 जून:-पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले और हुड़दंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अब बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पूरी तरह से सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उनके वाहनों को जब्त किया है, बल्कि उन पर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोंका है। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार, आज कालका क्षेत्र में सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने यातायात नियमों की सरेआम उल्लंघना करने वाले और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे दो दुपहिया वाहनों को दबोचा। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों को ताक पर रखने वाले स्कूटी चालक का 34,500 रुपये और बाइक चालक का 24,500 रुपये का मोटा चालान काटा। इसके साथ ही, दोनों वाहनों को तुरंत प्रभाव से इंपाउंड कर लिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की विशेष टीमें लगातार ऐसे संदिग्ध और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन विशेष रूप से पुलिस के रडार पर हैं, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए किया जाता है। पहचान छुपाने के मकसद से ही लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने कहा कि युवा वर्ग जोश में आकर अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें। वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें।

Uklana, Hissar | Jun 17, 2026

सिवानी मंडी: सीएम नायब सैनी क्या बोले सुनाये…

सिवानी मंडी: सीएम नायब सैनी क्या बोले सुनाये…

Uklana, Hissar | Jun 17, 2026

हिसार पुलिस
17.06.2026
 प्रेस नोट-07
*ब्लाइंड कत्ल की गुत्थी सुलझी: पड़ोसी ही निकला महिला का हत्यारोपी, रुपये लौटाने से बचने के लिए की हत्या*
*आरोपी ई-रिक्शा सहित काबू*
हिसार, 17 जून। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के त्वरित एवं प्रभावी खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने गांव खरड़ क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान हरपाल पुत्र धर्मा निवासी प्रेम नगर हासीं के रूप में हुई है ।
थाना सदर हिसार से उप नि. मेहन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 15 जून को गांव खरड़ के खेतों में एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम एवं फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान पासो देवी निवासी प्रेम नगर, हांसी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, टायरों के निशानों तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए।
जांच में सामने आया कि मृतका की अपने पड़ोसी हरपाल के साथ जान-पहचान थी। पूछताछ एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतका ने कुछ समय पूर्व अपना प्लॉट बेचकर प्राप्त राशि में से लगभग चार लाख रुपये उसे दिए थे। मृतका लगातार अपनी रकम वापस मांग रही थी, जिससे आरोपी परेशान था।
आरोपी ने रुपये लौटाने से बचने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी मृतका को ई-रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले गया। दोनों एक स्थान पर चाय पीने के बाद गांव खरड़ के खेतों की ओर गए, जहां आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर ली है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी गंभीर अपराध में संलिप्त व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

हिसार पुलिस 17.06.2026 प्रेस नोट-07 *ब्लाइंड कत्ल की गुत्थी सुलझी: पड़ोसी ही निकला महिला का हत्यारोपी, रुपये लौटाने से बचने के लिए की हत्या* *आरोपी ई-रिक्शा सहित काबू* हिसार, 17 जून। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के त्वरित एवं प्रभावी खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने गांव खरड़ क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान हरपाल पुत्र धर्मा निवासी प्रेम नगर हासीं के रूप में हुई है । थाना सदर हिसार से उप नि. मेहन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 15 जून को गांव खरड़ के खेतों में एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम एवं फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान पासो देवी निवासी प्रेम नगर, हांसी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, टायरों के निशानों तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए। जांच में सामने आया कि मृतका की अपने पड़ोसी हरपाल के साथ जान-पहचान थी। पूछताछ एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतका ने कुछ समय पूर्व अपना प्लॉट बेचकर प्राप्त राशि में से लगभग चार लाख रुपये उसे दिए थे। मृतका लगातार अपनी रकम वापस मांग रही थी, जिससे आरोपी परेशान था। आरोपी ने रुपये लौटाने से बचने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी मृतका को ई-रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले गया। दोनों एक स्थान पर चाय पीने के बाद गांव खरड़ के खेतों की ओर गए, जहां आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर ली है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा सके। पुलिस अधीक्षक हिसार ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी गंभीर अपराध में संलिप्त व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

Uklana, Hissar | Jun 17, 2026

01 प्रेस नोट 17.06.2026
पिंजौर से युवक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले चार आरोपी 48 घंटे में काबू, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; जिसमें रोहित गोधारा गैंग से जुड़ा हथियार सप्यालर भी शामिल

.32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, अन्य संभावित कड़ियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

मुठभेड में शामिल आरोपी दीपेश पर अपहरण और मारपीट जबकि योगेश पर संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलें गुरुग्राम में पहले से दर्ज

घायल दोनों आरोपी उपचाराधीन, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद की जाएगी पूछताछ, पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

पंचकूला/ 17 जून:- पंचकूला पुलिस ने एचएमटी पिंजौर क्षेत्र में युवक के अपहरण और लूटपाट की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया है। मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और गैंग कनेक्शन को लेकर भी अहम खुलासे हुए हैं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिकायतकर्ता एचएमटी पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 जून 2026 को वह शाम करीब 5:30 बजे अपनी स्कूटी पर एचएमटी पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गौरी शंकर मंदिर के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में सवार चार युवकों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और बाद में चाकू दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
शिकायत के अनुसार आरोपी उसे हाईवे की ओर ले गए। रास्ते में चंडीमंदिर टोल पार किया गया तथा बाद में बरवाला टोल से बिना भुगतान किए वाहन निकाल लिया गया। आरोपियों ने पीड़ित को धमकाकर उसकी जेब से 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अतिरिक्त उसके मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर पेट्रोल भी डलवाया गया तथा नकदी भी निकलवाई गई। कई घंटों तक उसे विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बाद आरोपी उसे बरवाला अनाज मंडी के पास छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पिंजौर पुलिस और संबंधित क्राइम टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। चंडीमंदिर और बरवाला टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा विभिन्न यूनिटों को अलर्ट किया गया। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 309(4), 351(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने एसीपी अमन व इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 जून को दो आरोपियों वीरेन और आशीष निवासी चरखी दादरी को सेक्टर-19 फेज-1 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अन्य दो आरोपियों की तलाश लगातार जारी रखी गई।

आज सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी बरवाला चौकी क्षेत्र के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद हैं। क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा किए गए दो फायर पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा तीन फायर किए गए, जिनमें दोनों आरोपियों के घुटनों पर गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश कुमार निवासी भिवानी तथा दीपेश कुमार निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपेश पर अपहरण और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि योगेश पर संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि योगेश रोहित गोधारा गैंग से जुड़ा हुआ है तथा हथियार सप्लाई करने का कार्य करता रहा है।

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि चारों आरोपी छात्र हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है, जिसे आरोपियों ने कथित तौर पर अपने एक परिचित से किराये पर लिया था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि घायल दोनों आरोपियों का उपचार जारी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। वहीं पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित कड़ियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंचकूला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराध करने वालों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे चाहे कितनी भी योजना बनाकर अपराध करें, कानून के दायरे से बच नहीं सकते।

01 प्रेस नोट 17.06.2026 पिंजौर से युवक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले चार आरोपी 48 घंटे में काबू, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; जिसमें रोहित गोधारा गैंग से जुड़ा हथियार सप्यालर भी शामिल .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, अन्य संभावित कड़ियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस मुठभेड में शामिल आरोपी दीपेश पर अपहरण और मारपीट जबकि योगेश पर संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलें गुरुग्राम में पहले से दर्ज घायल दोनों आरोपी उपचाराधीन, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद की जाएगी पूछताछ, पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 17 जून:- पंचकूला पुलिस ने एचएमटी पिंजौर क्षेत्र में युवक के अपहरण और लूटपाट की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया है। मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और गैंग कनेक्शन को लेकर भी अहम खुलासे हुए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिकायतकर्ता एचएमटी पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 जून 2026 को वह शाम करीब 5:30 बजे अपनी स्कूटी पर एचएमटी पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गौरी शंकर मंदिर के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में सवार चार युवकों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और बाद में चाकू दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। शिकायत के अनुसार आरोपी उसे हाईवे की ओर ले गए। रास्ते में चंडीमंदिर टोल पार किया गया तथा बाद में बरवाला टोल से बिना भुगतान किए वाहन निकाल लिया गया। आरोपियों ने पीड़ित को धमकाकर उसकी जेब से 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अतिरिक्त उसके मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर पेट्रोल भी डलवाया गया तथा नकदी भी निकलवाई गई। कई घंटों तक उसे विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बाद आरोपी उसे बरवाला अनाज मंडी के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिंजौर पुलिस और संबंधित क्राइम टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। चंडीमंदिर और बरवाला टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा विभिन्न यूनिटों को अलर्ट किया गया। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 309(4), 351(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने एसीपी अमन व इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 जून को दो आरोपियों वीरेन और आशीष निवासी चरखी दादरी को सेक्टर-19 फेज-1 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अन्य दो आरोपियों की तलाश लगातार जारी रखी गई। आज सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी बरवाला चौकी क्षेत्र के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद हैं। क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा किए गए दो फायर पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा तीन फायर किए गए, जिनमें दोनों आरोपियों के घुटनों पर गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश कुमार निवासी भिवानी तथा दीपेश कुमार निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपेश पर अपहरण और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि योगेश पर संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि योगेश रोहित गोधारा गैंग से जुड़ा हुआ है तथा हथियार सप्लाई करने का कार्य करता रहा है। पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि चारों आरोपी छात्र हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है, जिसे आरोपियों ने कथित तौर पर अपने एक परिचित से किराये पर लिया था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि घायल दोनों आरोपियों का उपचार जारी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। वहीं पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित कड़ियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंचकूला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराध करने वालों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे चाहे कितनी भी योजना बनाकर अपराध करें, कानून के दायरे से बच नहीं सकते।

Uklana, Hissar | Jun 17, 2026