शिवगंज में 54 परिवारों को मिला अपने घर का सपना, राज्यमंत्री और सांसद ने बांटे आवास व पट्टों के दस्तावेज
शिवगंज। सिरोही जिले की नगरपालिका शिवगंज में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत 54 परिवारों को नए फ्लैटों के आवंटन पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुम्बाराम चौधरी ने लाभार्थियों को आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र और दस्तावेज वितरित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया।
इस दौरान नगर पालिका की ओर से आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभिन्न राजस्व और नगरीय विकास संबंधी लंबित प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। शिविर में पूर्व में शेष रहे धारा 69-ए के 23 पट्टे, कृषि भूमि से संबंधित अनुमोदित योजनाओं के 52 पट्टे, स्टेट ग्रांट एक्ट के 2 पट्टे, एक फ्री होल्ड पट्टा, एक भू-उपयोग परिवर्तन प्रमाण पत्र, उपविभाजन एवं पुनर्गठन के 9 प्रमाण पत्र तथा 11 भवन