जलालाबाद: खलसा गांव में खाद वितरण के आरोपों को सचिव ने बताया निराधार, राजवीर के आरोपों को भ्रामक कहा
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बहुउद्देश्यीय बी पैकट हारगौरैया के सचिव राकेश शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।सचिव ने बताया कि बीते दिन चक चंद्रसेन निवासी युवक राजवीर पुत्र झगड़ी खाद लेने आया था। उसका गांव इस सोसाइटी में नहीं आता है। फिर भी फार्मर आईडी सत्यापन के बाद उसकी लगभग तीन बीघा जमीन के आधार पर एक बोरी खाद देने की बात हुई.