चित्तौड़गढ़: रेलवे स्टेशन पर देर रात ठेके को लेकर हंगामा, लोकसभा स्पीकर से लेकर CM ऑफिस तक पुलिस को फोन की घंटियाँ घनघनाई
शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब रात 8 बजे बाद भी खुले एक शराब ठेके पर दो पर्यटकों और ठेका कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते परस्पर जमकर लात-घूंसे चले। कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों में....