एत्मादपुर: गढ़ी जगन्नाथ में भाकियू (टिकैत) की पंचायत, मुआवजे को लेकर किसानों ने किया विरोध; सीएम योगी को दी चेतावनी
Etmadpur, Agra | Apr 6, 2026 आगरा में ग्रेटर आगरा परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज है। गढ़ी जगन्नाथ के पास भाकियू (टिकैत) की पंचायत में भूमि अधिग्रहण के सही मुआवजे की मांग उठी। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि किसानों को संतुष्ट किए बिना 7 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया जाएगा।