सहजनवा: अनंतपुर में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
अनंतपुर स्थित बैंक चौराहा पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को जले आज चार दिन बीत गया, और ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को इसकी सुचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही ना होने से नाराज ग्रामीणों ने अधादर्जन से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की, कार्यवाही ना होने पर सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी ।