स्वच्छ एवं निर्मल गंगा का संदेश लेकर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
गंगा उत्सव के अवसर पर जिला गंगा सुरक्षा समिति, गोपालगंज के तत्वावधान में कौशल विकास केंद्र में पेंटिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#GangaUtsav #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar