छठ घाटों के सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट।
महापर्व छठ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज सदर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी द्वारा विभिन्न छठ घाटों और मुख्य पोखर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित बैरिकेडिंग एवं सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया।
#ChhathPuja #Gopalganj #SamratChoudhary #IPRDBihar