बैतूल नगर: दिवान चारसी में हादसा: लेंटर से गिरा युवक, हालत नाज़ुक, अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा
बैतूल जिले के दिवान चारसी कोलगांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां लेंटर से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे 25 वर्षीय धीरज पांसे, पिता गोमा पांसे अचानक लेंटर से नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना भयावह था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे गंभीर अवस्था में बैतूल लाया गया