हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के रूस्तमपुर गायत्री मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को रामनवमी उत्सव को लेकर बैठक आयोजित
हायाघाट प्रखंड के रूस्तमपुर गायत्री मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को रामनवमी उत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हेमचंद्र सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ हायाघाट दुर्गा मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण से होगा। यात्रा हायाघाट बाजार होते हुए मकसूदपुर शांति से जाएगी।