प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नन्दई खुर्द गांव में शुक्रवार को लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दबने के कारण एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सैलया (बिहार) थाना क्षेत्र के चोन्हा गांव निवासी शिवा भुईया (28 वर्ष), पिता रंजीत भुईया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके प