विदिशा नगर: विदिशा के राममोहन बघेल वन विकास निगम के उपाध्यक्ष बने, कहा- वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएंगे
वन विकास निगम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी विदिशा के भाजपा नेता राम मोहन सिंह बघेल को दी गई है।उनकी नियुक्ति 6 मई को की गई थी। गुरुवार दोपहर 1बजे उन्होंने बताया कि जिले के वनों की सुरक्षा वन्य प्राणियों की सुरक्षा,वृक्षारोपण कटाई रोकने के साथ नए जंगल विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।इसके साथ-साथ वन्यप्राणियों के पेयजल की व्यवस्था को लेकर भी कदम उठाए जाएगे