Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
ajit913511
2
बछवारा: मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
Bachhwara, Begusarai
| Jun 7, 2026
बछवारा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया दो पक्षों में हुई पथराव और फायरिंग की घटना ,गांव में दहशत का माहौल
MORE NEWS
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत स्थित नारेपुर धर्मपुर गांव में रविवार शाम को सेवानिवृत्त शिक्षक रंजन कुमार राय के निधन के बाद द्वादश कर्म के दिन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा में शिक्षक-शिक्षिका, प्रधानाध्यापक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत रंजन कुमार राय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रंजन कुमार राय पिछले दो वर्षों से पैरालिसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका निधन 3 जून, बुधवार को हृदयगति रुक जाने के कारण हो गया था। शिक्षक रंजन कुमार राय ने 16 अप्रैल 2007 को मध्य विद्यालय भीखमचक में नियोजित शिक्षक के रूप में अपनी पहली सेवा शुरू की थी। उन्होंने लगभग आठ वर्षों तक वहां अध्यापन कार्य किया। इसके बाद उन्होंने मध्य विद्यालय नारेपुर धर्मपुर में योगदान दिया, जहां से वे सेवानिवृत्त हुए थे। श्रद्धांजलि सभा में मध्य विद्यालय नारेपुर धर्मपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, शिक्षक संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह, पूर्व संकुल समन्वयक डॉ. मनोरंजन कुमार राय, शिक्षक हिमांशु कुमार राय, प्रवीण कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव देवनीति राय, सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वर भक्त और उमेश चंद्र झा सहित कई लोग उपस्थित थे। अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव देवनीति राय, पूर्व संकुल समन्वयक डॉ. मनोरंजन कुमार राय और सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वर भक्त ने दिवंगत रंजन कुमार राय की सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि रंजन कुमार राय ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने ने बताया कि रंजन कुमार राय ने शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बीआरपी की भूमिका निभाते हुए कई प्रशिक्षणों का आयोजन किया और अपने कार्य के प्रति सजग रहे, जिससे शिक्षा विभाग में उनका कार्य सराहनीय रहा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथियों ने दिवंगत रंजन कुमार राय के पुत्र दीपक कुमार, अंकित कुमार और अभिनव कुमार को सांत्वना दी और ढाढस बढ़ाया।
Bachhwara, Begusarai | Jun 14, 2026
अनोखा संगम के साथ रेस्टोरेंट लजीज जंक्शन एंड सोल स्पा विथ सैलून बछवाड़ा News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24
Bachhwara, Begusarai | Jun 14, 2026
बेटे को बचाने दौड़ी मां आई करंट की चपेट,बिजली बाबा के यहां हुई मौत Bihar Police News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24
Bachhwara, Begusarai | Jun 13, 2026
बेगूसराय में एक मां ने अपने छह वर्षीय बेटे को बिजली के करंट से बचाया, लेकिन खुद उसकी चपेट में आ गईं। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए एक तथाकथित 'बिजली बाबा' के पास ले जाने के बाद महिला की मौत हो गई। यह घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दो पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित बरखुट गांव में शुक्रवार शाम को हुई। मृतका की पहचान मिंटू राय की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। पति मिंटू राय ने बताया कि उनके घर निर्माण का काम चल रहा था। बिजली के खंभे के पास फूस रखा हुआ था। इसी दौरान उनका छह वर्षीय बेटा विकास फूस लेने गया और करंट की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देख मां रंजू देवी तुरंत मौके पर पहुंचीं और उसे करंट से बचा लिया। हालांकि, जैसे ही उन्होंने खंभे के पास से फूस का बोझ उठाने की कोशिश की, वह खुद करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद, परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध एक तथाकथित 'बिजली बाबा' के पास ले गए। जहां उक्त महिला की मौत हो गई। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा है कि यदि महिला को समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। इस घटना ने अंधविश्वास और झाड़-फूंक पर निर्भरता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बछवाड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद चार पुत्री, एक पुत्र और एक 8 महीने के शिशु के सर पर से मां का साया हट गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक महिला की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bachhwara, Begusarai | Jun 13, 2026
बछवाड़ा थाना पुलिस ने तीन दुकानों में हुई लूट के मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इन नाबालिगों पर हथियार दिखाकर दो किराना दुकानों और एक कपड़े की दुकान से नकदी लूटने का आरोप है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि यह घटना 7 जून रविवार को फतेहा पंचायत के कलाली चौक पर हुई थी। दो नकाबपोश अपराधियों ने दुकानों में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की। अपराधियों ने दुकानदारों से 20 से 30 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।
Bachhwara, Begusarai | Jun 13, 2026
बछवारा: मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग - Bachhwara News