फुल्लीडूमर: जगतपुर बहियार में आंधी-बारिश के बीच वज्रपात से एक वृद्ध पशुपालक की मौत
फुल्लीडुम प्रखंड के कैथा पंचायत अंतर्गत जगतपुर इटहरी गांव के बहियार में वज्रपात से 72 वर्षीय वृद्ध पशुपालक बुगो यादव की मौत हो गई। जगतपुर निवासी पशुपालक गुरुवार की दोपहर करीब सवा चार बजे अपने पशुओं को चरा रहा था। जहां वह आंधी बारिश के बीच हुई वज्रपात के चपेट में आ गया। घटना दोपहर बाद 4:15 की है। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने जांच करटे ही उसे मृत घोषित कर दिया।