फुल्लीडूमर: पड़ावचक गांव में बजरंगबली मंदिर में दो दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
पड़ावचक गांव के बजरंगबली मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह 11:00 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा संकीर्तन स्थल से पड़ावचक एवं आसपास के गांव की महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालु भक्तों ने शोभा रथ, बाजे-गाजे, घोड़े के साथ निकाली। जिसमें शामिल सैकडडों श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा शुरू की।