शनिवार 2 बजे छिंदवाड़ा शहर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खजरी रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल (अम्मा अस्पताल) का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई मरीज स्वर्गीय साक्षी शर्मा के उपचार में लापरवाही की शिकायत की जांच के बाद की गई है।