स्याना: नगर के शहीद स्तंभ पार्क से स्कूली बच्चों ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर तिरंगा लेकर निकाली रैली
Siyana, Bulandshahr | Sep 28, 2026
नगर के शहीद स्तंभ पार्क से स्कूली बच्चों ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। सोमवार को आयोजित रैली का शुभारंभ समाजसेवी ललित त्रिवेदी ने किया। रैली में नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों का निर्माण किया। वहीं भ्रमण के दौरान भगत सिंह अमर रहे भारत माता की जयकारे गूंजते रहे।