शिवपुरी नगर: सिरसौद थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, महिला एसपी के पास पहुंची
सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिलुपुरा की रहने वाली महिला ने जानकारी देते हुए बताया की उसके साथ मानक बसई के 3 लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। जिसकी शिकायत उसने सिरसौद थाने पर की पर पुलिस द्वारा आरोपीयों पर कार्यवाही नही की गई। जिसके चलते आरोपी आए दिन धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत उसने आज सोमावर की दोपहर 12बजे एसपी से करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है