बल्देवगढ़: लखेरी के पास बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
लखेरी के पास बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक चालक पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि फरियादी बलराम पुत्र हीरालाल रैकवार निवासी वार्ड क्र.04 बल्देवगढ़ के द्वारा अपने जीजा दशरथ पुत्र हरिराम रैकवार के साथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि अज्ञात बाइक चालक के द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मार दी गई।