पिंडवाड़ा: पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने मोरस के पास निजी एंबुलेंस से डोडा पोस्त बरामद किया, एस्कॉर्टिंग की गई एंबुलेंस
पिंडवाड़ा पुलिस व डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए निजी एंबुलेंस से एक क्विंटल 56 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है वहीं पुलिस ने एस्कॉर्टिंग करी एंबुलेंस को भी जप्त किया है पुलिस ने उदयपुर जिला निवासी मोतीलाल पुत्र सवाराम को गिरफ्तार किया है अन्य तस्कर फरार हो गए पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुड़गई है