मुरैना में PM आवास योजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, 5-5 हजार लेने के बाद भी सूची से नाम गायब!
मुरैना में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
ग्राम पंचायत सिरमिति के चार गरीब हितग्राहियों ने पंचायत कर्मियों पर आवास योजना में नाम जुड़वाने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।
हितग्राहियों का कहना है कि सर्वे के दौरान उनकी रिपोर्ट ओके की गई थी, लेकिन कथित तौर पर राशि देने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में उनके नाम शामिल नहीं किए गए।
शिकायतकर्ताओं में सुनीता देवी, अनीता, राजवती और राजाबेटी शामिल हैं। इनका कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।
मामले को लेकर चारों हितग्राहियों ने जिला कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
#morena #मुरैना #पंचायत
Morena Nagar, Morena | Sep 10, 2026