बरहरुवा: हस्तीपाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों में पाकुड़ विधायक निशात आलम ने किया जनसंपर्क
शुक्रवार को पाकुड़ विधायक निशात आलम ने बरहरवा प्रखंड के हस्तिपाड़ा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का हर संभव समाधान करने का आश्वासन दी । इस दौरान पेयजल सड़क सहित कई अन्य समस्या ग्रामीणों ने विधायक को सुनाया। इस मौके पर कांग्रेस के दर्जनों समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे।