नैनो यूरिया से बदल रही है किसानों की खेती!
बालोद जिले के ग्राम कोडेकसा के किसान श्री हीरालाल चुरगिया ने परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में वे पिछले 4-5 वर्षों से अपने 5 एकड़ के खेत में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं।
वे अब जिले के दूसरे किसान भाइयों से भी अपील कर रहे हैं कि वे भी इस आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक को अपनाएं और अपनी लागत कम कर मुनाफा बढ़ाएं!
#BalodDistrict #ChhattisgarhFarmers #NanoUrea