बिजनौर: नूरपुर कस्बे में बड़े मंदिर के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Dec 31, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब शाम 6:00 बजे नूरपुर कस्बे में बड़े मंदिर के पास पैदल जा रही एक महिला को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव मिर्जापुर ढीकली निवासी कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। और परिजनों ने उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया बाद में उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।