कोंडागांव: कलेक्टर ने गोलावण्ड एकलव्य छात्रावास में अव्यवस्था पर अधीक्षिका पर कार्रवाई हेतु दिया निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा गोलावण्ड स्थित एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय एवं छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बालिका छात्रावास में अव्यवस्था को देखते हुए अधीक्षिका पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।