दतिया नगर: मां पीतांबरा माई मंदिर में शनिवार को भीड़, पुलिस सतर्क, एसडीओपी आकांक्षा जैन ने संभाली यातायात व्यवस्था
दतिया के प्रसिद्ध मां पीतांबरा माई मंदिर में शनिवार को दर्शन के लिए उमड़ी भारी श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में SDOP आकांक्षा जैन ने राजगढ़ चौराहा सहित शहर के प्रमुख यातायात पॉइंट्स और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।