डिंडौरी: बिरासनी शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गाड़ासरई का निरीक्षण दल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं के ली जानकारी
डिंडौरी कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम के द्वारा गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे जिले के निजी विद्यालय बिरासनी शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गाड़ासरई का औचक निरीक्षण किया गया । दरअसल विद्यालय में अनियमितताएं मान्यता नियमों का उल्लंघन पाया गया जिसके चलते विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए और अनियमितता को लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।