मोतिहारी: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना का सफल उद्भेदन, बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
मोतिहारी शहर से सटे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में हुए बाइक चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस बाइक चोर गोलू कुमार पिता उपेन्द्र प्रसाद गांव बेनीपुर थाना केसरिया वर्तमान चेलहा बंजरिया को गिरफ्तार किया गया है एवं इसके निशानदेही पे चुराए गए बाइक बरामद किया गया।अन्य बाइक चोर गिरोहों की गिरफ्तारी एवं चोरी की बाइक की बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।