मोतिहारी: मोतिहारी शहर में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया
छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर मोहल्ला वार्ड 40 से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया है। मृतक पश्चिम चंपारण के बसंतपुर तिवारी टोला गांव निवासी सतन यादव का पुत्र राहुल कुमार (20) था। वह मोतिहारी शहर में स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।