चाईबासा: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई
चाईबासा कोर्ट में नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही साथ ₹25000 का जुर्माना भी लगाया है।आरोपी पर जगन्नाथपुर थाना में वर्ष 2023 में मामला दर्ज हुआ था।इसके पश्चात पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने एक हिरासत में भेज दिया था।वहीं पुलिस के द्वारा साक्ष्यों को संग्रह करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।